Google वेब प्राइमरी का मास्टर

15.12.09

लीजिये हाजिर है : हिन्दी में LinkWithin टाइटल (रिलेटेड पोस्ट विजेट) जी हाँ हिंदी में !

ज अगर आप पूरे ब्लॉग में ध्यान से देखें तो थोडा भी तकनीकी रूप से सक्षम ब्लॉगर के ब्लॉग में रिलेटेड पोस्ट विजेट के रूप में आपको LinkWithin का विजेट अवश्य मिल जाएगा |
दरअसल अपने कई गुणों  के चलते लगभग प्रत्येक सक्रिय ब्लॉग में इसकी उपस्थिति मिल जाती है | उन गुणों - अवगुणों पर चर्चा फिर कभी | हम जिस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए आपको यहाँ खींच कर लाये हैं .....पहले उसी के विषय में चर्चा करना न्यायोचित रहेगा |

प्रत्येक हिन्दी  ब्लॉगर के मन अपनी पूरे ब्लॉग को हिन्दीकृत करने की इच्छा रहती है ....चाहे वह विजेट का टाइटल हो या कैपसन ? मनुष्य अपनी इच्छाओं का दास ही तो है जब उसे एक मिल जाती है तो वह दूसरे के लिए हाथ-पैर मारने लगता है | सो इसी असंतुष्टि का परिणाम ही हाल लेकर आया है ......इसी विजेट के  टाइटल को हिन्दी (या और किसी भाषा) में दिखाने का |

अभी तक हम इस विजेट का टाइटल अंग्रेजी  में ही देखते चले आ रहे हैं .......यह देखिये ज्ञान जी के मानसिक हलचल से लाइव ...



और अब हिन्दी में टाइटल देखने के लिए नजर डालिए प्राइमरी के मास्टर पर ........



तो बातें हुई खूब ....और अब जानने चलते हैं कि आप भी अपने  LinkWithin टाइटल को कैसे हिन्दी में या और अन्य भाषाओँ में बदल सकते हैं ?
इसके लिए आपको अपने साईट के लिए मिले LinkWithin  कोड के ठीक नीचे इस कोड को भी चिपकाना चाहिए |
<script>linkwithin_text='आपका सन्देश:'</script>
यहाँ आप अपना हिन्दी टाइटल  आपका सन्देश के स्थान पर लिखकर चिपका सकते हैं, यथा -
  • अन्य महत्वपूर्ण विषय....
  • और भी व्यंजन विधियां हैं...
  • इन  आलेखों पर भी निगाह डालें ....
  • उड़नतश्तरी के और ठिकाने .....
  • टिप्पू-चाचा की पुरानी टिपटिप....
  • हमारी अन्य मानसिक हलचलें....
  • आदि -आदि |
यदि कोई दिक्कत आये तो निःसंकोच बताएं |

20 comments:

  1. जुगाड़गुरू प्रवीण त्रिवेदी की जै! हमने लगाने में देरी न की! और बिना मुंह धोये-मुखारी किये पहला काम सवेरे यही लगाने का किया!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. जी मुझे भी अभी कुछ दिनों पहले ही एचटीएमएल कोडिंग की यी बातें पता चली हैं ......
    बढिया जानकारी आपने मा साब .....्ध्न्यवाद.

    अजय कुमार झा

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. बढ़िया जानकारी. धन्यवाद.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. बहुत अच्‍छी जानकारी। हमारे खेती-बाड़ी ब्‍लॉग में यह विजेट हमेशा एक ही पोस्‍ट दिखाता है...उसके लिए भी कोई समाधान होगा तो जरूर बताइएगा।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. @अशोक पाण्डेय
    सर जी ! हमें तो पूरी पांच पोस्ट्स दिख रही हैं !!!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं


  6. लगे हाथ Leave your response! का भी कुछ कर ही डालिये । यह मुश्किल कतई न होगा !

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. @ डा० अमर कुमार ,
    अरे डा. साहब ! अभी अभी आधे घंटे पहले ही नयी थीम आजमा रहे हैं .....सो अभी कार्य प्रगति पर है !

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  8. बढ़िया जानकारी। धन्यवाद!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  9. Achchhee jankaree hai---sabhee blogaron ke liye upayogee.
    Poonam

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं